'मेन्स के 25 लाख तो इंटरव्यू के 10 लाख'. पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने बताया अफसर बनने का रेटचार्ट
वार्ता, जुलाई 26 -- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने 14वीं जेपीएससी परीक्षा गड़बड़ी मामले में सीआईडी जांच के बहाने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर करारा प्रहार किया है। मरांडी ने कहा कि इस मामले में सीआईडी जांच सच को सामने लाने के लिए नहीं बल्कि सच का सबूत मिटाने के लिए किया जा रहा है। राज्य सरकार ही सारा गड़बड़ करवा रही है। राज्य सरकार का मतलब मुख्यमंत्री होता है। अगर मुख्यमंत्री मामले में पूरी तरह पाक-साफ हैं तो उन्हें सीबीआई जांच से आपत्ति क्यों है? मुख्यमंत्री को तुरंत पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौंप देनी चाहिए। यह सुनियोजित घोटाला है, जो युवाओं का भविष्य चौपट कर रहा है। मरांडी भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।मरांडी ने बताया रेटचार्ट मरांडी ने कहा कि झारखंड में एक अफसर बनन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.