'मेट्रो से करिए सुकून भरा सस्ता सफर'
कानपुर, मई 19 -- कानपुर। प्रधानमंत्री के आह्वान के क्रम में कानपुर मेट्रो ने जन जागरूकता अभियान शुरू किया है। 700 से अधिक स्कूल व प्रतिष्ठानों में जाकर लोगों को मेट्रो से सस्ता व सुकून भरा सफर करने के लिए प्रोत्साहित किया। इसी क्रम में मंगलवार को गार्डेनिया पब्लिक स्कूल, कल्याणपुर के 180 विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम में भाग लिया। गार्डेनिया पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने मेट्रो जॉयराइड का आनंद लेने के साथ मेट्रो की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा। कई विद्यार्थियों के लिए यह पहली मेट्रो यात्रा थी। आने वाले दिनों में डॉ. पदमपत सिंघानिया एजुकेशन सेंटर, सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल सहित अन्य शैक्षणिक संस्थानों के सहयोग से भी ऐसे शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- दिल्ली में 800000 महिलाओं के बन गए पिंक सहेली स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.