नई दिल्ली, दिसम्बर 16 -- तृणमूल कांग्रेस का एक पार्षद मंगलवार को कोलकाता के पास एक श्मशान घाट पहुंचे और अपने अंतिम संस्कार की मांग की। पार्षद ने दावा किया कि निर्वाचन आयोग ने एसआईआर के तहत जारी मसौदा मतदाता सूची में उन्हें मृत लोगों में शामिल किया है। पश्चिम बंगाल की मसौदा मतदाता सूची जारी होने से पहले दिन में मृत और पलायन कर चुके मतदाताओं की बूथ-वार सूची जारी की गई थी। इसके बाद डांकुनी नगर पालिका के वार्ड 18 के तृणमूल पार्षद सूर्य डे ने दावा किया कि उनका नाम मृत लोगों में शामिल कर दिया है। यह भी दावा किया कि उन्होंने अपना गणना फॉर्म भरकर बीएलओ को जमा कर दिया था। समर्थकों के साथ श्मशान पहुंचे डे ने कहा कि क्योंकि आयोग ने मुझे मृत घोषित कर दिया है, इसलिए अधिकारी आएं और मेरा अंतिम संस्कार करें। यह घटना सोशल मीडिया तक तेजी से फैल गई।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.