अल्मोड़ा, अप्रैल 29 -- भिकियासैण। ग्राम प्रधान कड़ाकोट मनोहर सिंह ने बीईओ भिकियासैण व डीईओ बेसिक को ज्ञापन सौंपा। कहा कि राजकीय प्राथमिक स्कूल कड़ाकोट की प्रधानाध्यापिका को पिछले साल मई में राप्रावि कारचूली में कार्ययोजित किया गया था। उप शिक्षाधिकारी ताड़ीखेत ने अप्रैल से मूल तैनाती विद्यालय कड़ाकोट में कार्यभार संभालने का आदेश जारी करने के बाद भी तैनाती नहीं हुई। कहा कि दूसरी शिक्षिका का स्वास्थ्य ठीक नहीं होने से स्कूल के संचालन में दिक्कतें आ रही हैं। यह भी पढ़ें- बिना स्वीकृति के अवकाश पर जाने पर रोक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.