नई दिल्ली, नवम्बर 18 -- पेट्रोल में एथनॉल मिलाने को लेकर देशभर में मचे बवाल और विरोध के बीच अब केंद्रीय मंत्री ने आलोचकों पर बड़ा हमला बोला है। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा है कि जो लोग E20 पेट्रोल नीति की आलोचना करते हैं वो मूर्ख हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि ऐसे लोगों को विज्ञान की समझ नहीं है। सुरेश गोपी ने यह बातें अपने संसदीय क्षेत्र त्रिशूर में आयोजित एक संवाद कार्यक्रम के दौरान कहीं। उन्होंने अपने बयान में कहा, "E20 पेट्रोल के बारे में विरोध फैलाने वालों की राजनीतिक सोच घटिया है। वे मूर्ख हैं जो इसके पीछे के विज्ञान को नहीं जानते। सब के सब. वे सब मूर्ख हैं।" यह भी पढ़ें- E-20 के बाद E-85 और E-100, सौ फीसदी एथनॉल वाले ईंधन को सरकार ने दी मंजूरीपर्यावरण के लिए ज...