गिरडीह, जून 21 -- डुमरी, प्रतिनिधि। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को अनुमंडल कार्यालय सभागार में अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रभारी एसडीओ संतोष गुप्ता ने की। बैठक में एसडीपीओ आबिद खान, सीओ डुमरी शशिभूषण वर्मा, सीओ पीरटांड़ ऋषिकेश मरांडी, प्रमुख उषा देवी, जिला परिषद सदस्य बैजनाथ महतो, इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद, डुमरी थाना प्रभारी श्रीकांत कुमार, पीरटांड़ थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह, मधुबन थाना प्रभारी दीपेश कुमार, खुखरा थाना प्रभारी रविंद्र सिंह तथा हरलाडीह ओपी प्रभारी नीरज कुमार सहित पंचायत प्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, दोनों समुदायों के गणमान्य लोग एवं अखाड़ा समिति के सदस्य उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण...