नई दिल्ली, अगस्त 12 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी और वाइट हाउस के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने भारतीयों पर बड़े आरोप लगाए हैं। नवारो ने रूस-भारत व्यापार नीतियों की कड़ी आलोचना की थी। नवारो का कहना है कि उनकी इस आलोचना के बाद इंटरनेट पर उन्हें भारत की तरफ से तीखे हमलों का शिकार होना पड़ा। उन्होंने आलोचकों को नसीहत देते हुए कहा कि अमेरिका में समस्याओं को इस तरह से नहीं सुलझाया जाता है।'इंटरनेट पर मुझ पर किए गए भद्दे हमले' वाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए पीटर नवारो ने अपनी नाराजगी जाहिर की और कहा कि उन पर 'इंटरनेट से गोले दागे गए'। उन्होंने कहा, "वास्तव में भारतीयों की तरफ से इंटरनेट पर मुझे 'फायरबॉम्ब' किया गया और मुझ पर हर तरह के छोटे और भद्दे हमले किए गए। मैं बस इतना कहूंगा कि ऐसा मत करें। हम अमेरिका में इस तरह से ...