'मुझे लगा कि वह दोनों मैच खेलेगा', वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू ना होने पर सुनील गावस्कर भी हैरान
नई दिल्ली, जून 29 -- भारतीय टीम के दिग्गज सुनील गावस्कर उन पूर्व क्रिकेटर्स में शामिल हैं, जोकि आयरलैंड सीरीज के दौरान वैभव सूर्यवंशी को खेलते हुए देखना चाह रहे थे। हालांकि वैभव को दोनों मैचों से बाहर रखा गया। जबकि टीम में मौजूद दो अन्य खिलाड़ी प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे ने दूसरे मैच में डेब्यू किया। सुनील गावस्कर ने कहा है कि वह हैरान हैं कि आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज के दौरान वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू करने का मौका नहीं मिला। गावस्कर का मानना है कि युवा बल्लेबाज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि आगामी इंग्लैंड सीरीज में शायद उन्हें मौका मिले।वह दोनों मैच खेलेंगे कईयों को लगा था कि आयरलैंड दौरे पर वैभव सूर्यवंशी को सीनियर टीम में आजमाया जा सकता है लेकिन टीम मैनेजमेंट अभी युवा बल्लेबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.