'मुझे तो लगा कि लोग नफरत करते थे', खामेनेई की अंतिम विदाई की भीड़ देख दंग रह गए डोनाल्ड ट्रंप
नई दिल्ली, जुलाई 5 -- ईरान के मारे गए सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की अंतिम विदाई में आने वाले लोगों की अथाह भीड़ देखकर डोनाल्ड ट्रंप भी दंग रह गए हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे तो लगता था कि लोग खामेनेई से नफरत करते हैं।' उन्होंने कहा कि मुझे लगा था कि खामेनेई की मौत पर लोग खुश होंगे लेकिन यहां तो कुछ और ही देखेने को मिल रहा है। बता दें कि अमेरिका और इजरायल के हमले में 28 फरवरी को आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई थी। अब उनके शव को तेहरान के ग्रैंड मोसल्ला में अंतिम विदाई के लिए रखा गया है। उनके साथ ही उनके परिवार के भी उन लोगों को विदाई दी जा रही है जो कि अमेरिका के हमले में मारे गए थे। खामेनेई को अंतिम विदाई देने आने वाली भीड़ छाती पीट-पीटकर मातम मनाती है। बहुत सारे लोगों का कहना है कि इस हत्या का बदला अमेरिका और इजरायल से लिया जाएगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.