नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ हुए हमले के बाद पूरा बॉलीवुड दहला हुआ है। करणवीर मेहरा, पूनम पांडे और अभिषेक बजाज समेत कई सेलेब्स ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए निंदा की है। टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद उनसे मिलने घर पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने अपने बयान में बताया कि कैसे टाइगर श्रॉफ की मां डरी हुई हैं। एक्टर के पिता ने टाइगर के फैंस को तसल्ली देते हुए बताया कि टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं। पूनम पांडे ने कहा है कि उन्हें डर लग रहा है। रणवीर शौरी ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि यह बहुत शॉकिंग और घटिया है। वहीं डायरेक्टर राहुल ढोलकिया ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है।'मुझे डर लग रहा है, यह बहुत डरावना है' पूनम पांडे ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बारे में कहा, "मैं प्रोसेस नहीं कर पा रही हूं। हम अभी दुर्गा पूजा...