'मुझे ऐसे पीटा जैसे मैं आतंकवादी हूं'; दिल्ली में चोरी के शक में शख्स से मारपीट
नई दिल्ली, जून 21 -- दिल्ली के न्यू कृष्णा मार्केट इलाके में एक शख्स के साथ चोरी के शक में बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। शख्स की पहचान 45 साल के भोला मेहतो के रूप में हुई है जो पिछले 25 साल से कृष्णा मार्केट इलाके में रहते हैं और वहीं एक दुकान में काम करते हैं। आरोप है कि पुलिस ने पिछले मंगलवार उन्हें पर्स चुराने के शक में पकड़ा और फिर उन्हें टॉर्चर किया। पहले पुलिस पोस्ट और फिर पुलिस स्टेशन में उन्हें पीटा गया। पुलिस ने इस मामले में एक पुलिसकर्मी को सस्पेंड करते हुए जांच शुरू कर दी है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, जिस दुकान पर भोला मेहतो काम करते थे, उसी दुकान पर दो औरते आई और थोड़ी देर बाद ही वापस चली गईं। उसके ठीक 2 घंटे बाद वह दोबारा वापस आईं और उस पर पर्स चुराने का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.