नई दिल्ली, अगस्त 26 -- भारत के युवा ओपनर यशस्वी जायसवास की कोलंबो टेस्ट के पहले दिन श्रीलंकाई पेसर अस्थिा फर्नांडो से लड़ाई हुई। दोनों में मैदान पर उस वक्त झड़प हुई, जब फर्नांडो ने यशस्वी को 45 रन पर आउट करने के बाद आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया। दोनों खिलाड़ियों के बीच कहासुनी हुई। यशस्वी गुस्से में फर्नांडो की ओर बढ़े। फर्नांडो ने अपना सिर यशस्वी की तरफ बढ़ाया। फिर यशस्वी भी आगे झुके जिससे दोनों के सिर आपस में टकरा गए। यशस्वी की हेडबट कंट्रोवर्सी पर पूर्व भारतीय दिग्गज चेतेश्वर पुजारा और सबा करीम नाराज हैं।'जिस पल दोनों कॉन्टैक्ट हुआ...' पुजारा ने सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर कहा, ''यह कोई आइडियल विज़ुअल नहीं है। एक प्लेयर के तौर पर आपको अपने इमोशंस पर कंट्रोल रखना होता है। कभी-कभी आपको गुस्सा आता है। जब तक वह निराश थे या बात कर रहे थे तो उ...