नई दिल्ली, जुलाई 28 -- फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक चाकूबाज शख्स ने सुबह-सुबह तीन राह चली महिलाओं को निशाना बनाया और बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। आरोपी चिल्ला रहा था, मैं अल्लाह का सिपाही हूं और मुझे मारने के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तरी पेरिस के पोर्ते दि क्लिची इलाके में चाकूबाज ने महिलाओं पर हमला किया। घायल महिलाओं में एक प्रेग्नेंट महिला भी थी।कोर्ट में भी बोला- अल्लाह का फरमान था आरोपी के हाथ में दो चाकू थे। आरोपी को पकड़ लिया गया और कोर्ट में पेश किया गया। उसने कोर्ट में भी वही बात दोहराई और कहा कि उसे अल्लाह ने ऐसा करने का आदेश दिया है। आरोपी के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में लगता है कि वह मानसिक रूप से बीमार है। यह भी पढ़ें- 'अल्लाह हू अकबर' बोलकर किया चाक...