नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- UP News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में खाकी एक बार फिर दागदार हुई है। एक तरफ जहां सरकार और प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के बड़े-बड़े दावे करते हैं, वहीं दूसरी ओर सिस्टम में बैठे कुछ जिम्मेदार अधिकारी ही पीड़िताओं का मानसिक और भावनात्मक शोषण करने में जुटे हैं। ताजा मामला उभांव थाने का है, जहां 'इंस्पेक्टर क्राइम' नरेश मलिक ने एक दुष्कर्म पीड़िता की मजबूरी का फायदा उठाने का प्रयास किया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमवीर सिंह ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपी इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।क्या है पूरा मामला? रसड़ा कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने उभांव थाने में तैनात एक वन दारोगा के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.