'मुझसे पॉलिटिक्स मत खेलना, शिक्षा मंत्री को हटाकर आया हूं;' पुलिसवाले से भिड़े कॉकरोच वाले आशुतोष रांका
अलवर, अगस्त 14 -- नीट पेपर लीक के मामले में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और छात्रों के आंदोलन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा था। इसके अलावा सरकार को उनकी अन्य मांगे भी माननी पड़ी थी। इसके बाद से कॉकरोच जनता पार्टी के नेता और देश के जेन-जी के हौसले बुलंद हैं। यही वजह है कि कई शहरों और राज्यों में ये लोग आंदोलन करने लगे हैं। कुछ इसी तरह का एक आंदोलन राजस्थान के अलवर जिले में भी शुरू हुआ, जिसमें CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका भी अपनी टीम के साथ धरने पर बैठ गए। दरअसल, जोधावास के सरकारी स्कूल की छत गिरने से वहां के बच्चे नाराज थे और उन लोगों ने प्रशासन के खिलाफ आंदोलन छेड़ दिया था। इसी आंदोलन में आशुतोष रांका भी शामिल हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "जोधावास, थानागाज़ी स्थित सरकारी स्कूल की कल छत गिर गई। चार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.