नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- हिंदी सिनेमा का एक ऐसा डायरेक्टर जिसे उस दौर के लोग सनकी कहा करते थे। फिल्में बनाने का जुनून कुछ ऐसा था कि पैसे को पानी की तरह बहाया गया। वो के. आसिफ ही थे जिन्होंने इंडियन सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्म 'मुगल-ए आजम' बनाई थी। फिल्म में वो दिलीप कुमार और मधुबाला ने लीड किरदार निभाए थे। के. आसिफ ने अपने फिल्मी करियर में सिर्फ 2 फिल्में डायरेक्ट की थी, लेकिन फिल्मों को लेकर उनका जुनून कुछ ऐसा था बड़े फिल्मकार तक उनके इस रुतबे से डरते थे। के. आसिफ की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने चार शादियां की। उनकी एक शादी से हुई बेटी हीना कौसर नेअंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी इकबाल मिर्ची से शादी की। हीना फिल्मों में भी एक्टिव रहीं।के. आसिफ की चार शादियां के. आसिफ अपनी फिल्मों के साथ लव लाइफ को लेकर खबरों में बने रहे...