नई दिल्ली, मार्च 10 -- मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह पटवारी ने कहा कि विजयपुर विधानसभा से कांग्रेस नेता मुकेश मल्होत्रा के चुनाव को शून्य किए जाने के मामले में कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट जाएगी। पटवारी ने पत्रकारों से चर्चा में भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यह मामला भाजपा की खरीद-फरोख्त और उसके चाल, चरित्र और चेहरे को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि मुकेश मल्होत्रा के चुनाव को शून्य किए जाने के फैसले के खिलाफ कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेगी। इस मामले में वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तंखा सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस की ओर से पैरवी करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और मुकेश मल्होत्रा फिर से जनता के समर्थन से चुनकर आएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.