'मुंह में राम, बगल में छुरी, चढ़ावा चोरों से दूरी है जरूरी'; कांग्रेस ने बीजेपी पर कसा तंज
नई दिल्ली, जून 30 -- राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस के ऑफिशियल एक्स हैंडल से मंगलवार को पोस्ट करके कहा गया कि बीजेपी-आरएसएस से सावधान रहने की जरूरत है। कांग्रेस की ओर से एक्स पर लिखा गया, 'मुंह में राम, बगल में छुरी। चढ़ावा चोरों से दूरी है जरूरी।' इसी तरह एक और पोस्ट में चढ़ावा चोर लिखा गया है। एक्स पर दूसरी पोस्ट में कहा गया, 'राम नाम अपना, चढ़ावे का माल अपना।' यह भी पढ़ें- राम मंदिर 'चंदा चोरी' पर केजरीवाल का हमला, बहिष्कार की अपील वहीं, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय ने मंगलवार को दावा किया कि उन्हें अयोध्या पहुंचते ही नजरबंद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें राम मंदिर में दर्शन की इजाजत नहीं मिलेगी, तब तक वह अयोध्या नहीं छोड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.