शामली, दिसम्बर 25 -- थाना भवन नगर के टंकी चौक स्थित प्राचीन मीठे कुएं के नाम से प्रसिद्ध स्थान की भूमि पर गुरुवार को अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा के आदेश पर चारदीवारी निर्माण कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया। नगर मे आबादी के बीच टंकी चौराहे पर स्थित भूमि बेश कीमती होने के कारण वर्षों से कुछ लोग इस भूमि पर अपना दावा पेश करते आ रहे थे, जो हमेशा चर्चाओ का विषय बना रहता रहता था। अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा ने बताया कि नगर पंचायत के दस्तावेजो मे यह स्थान सरकारी संपत्ति के रूप में दर्ज था। कुछ दिनों पूर्व नगर पंचायत ने राजस्व विभाग की टीम से पैमाइश कराकर भूमि को चिन्हित कराया था। उधार उक्त भूमि की चारदीवारी कराये जाने को लेकर लोगो मे मिश्रित प्रतिक्रिया देखने को मिली। कुछ लोगों ने इसे नगर विकास की दिशा में उठाया गया सही कदम बताया, जबकि कुछ लोग इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.