'मीटिंग का बोलकर घर से निकला था चेतन', पिता ने बताई उस दिन की बात; सिया गोयल पर क्या बोले
पुणे, जून 25 -- पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में एक नया मोड़ सामने आया है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में मुख्य आरोपी और मृतक की मंगेतर सिया गोयल के कथित प्रेमी चेतन चौधरी के परिवार ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। चेतन के पिता बाबूलाल चौधरी और चाचा ने मीडिया के सामने आकर सनसनीखेज दावे किए हैं। उनका कहना है कि उनके बेटे को इस मामले में झूठा फंसाया जा रहा है और वह पूरी तरह से बेकसूर है।'घटना के वक्त दूर खड़ा था चेतन' चेतन के पिता बाबूलाल चौधरी ने दावा किया है कि उनका बेटा केतन की मौत की साजिश में शामिल नहीं था। उन्होंने कहा, "उसे इस मामले में झूठा फंसाया जा रहा है। उसने हमें साफ बताया था कि जब यह हादसा हुआ, तब वह काफी दूर खड़ा था। उस समय लड़की (सिया) ही केतन के पास खड़ी थी। मुझे नहीं पता कि सिया ने उसे धक्का दिया या नहीं, लेकिन मेरा बेटा व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.