वॉशिंगटन, अप्रैल 6 -- अमेरिकी सेना ने ईरान से अपने पायलट और एक एयरमैन को निकाल लिया है। अमेरिका का एफ-15 फाइटर जेट ईरान में क्रैश होने के बाद यह दोनों वहां फंसे हुए थे। कई दिन तक चले बचाव अभियान में आखिर इन्हें ईरान के इसफाहान प्रांत से निकाला गया। अब यह मिशन न सिर्फ सटीक ढंग से अंजाम तक पहुंचाने, बल्कि इस पर खर्च हुई रकम के लिए भी चर्चा में है। इस 'मिशन इंपॉसिबल' पर अमेरिका ने जमकर खजाना लुटाया है। जानकारी के मुताबिक अमेरिका ने इस पर 500 मिलियन डॉलर खर्च किए हैं। सबसे चुनौतीपूर्ण बचाव अभियानअमेरिकी अधिकारियों ने इस बचाव अभियान को सबसे चुनौतीपूर्ण कॉम्बैट और रेस्क्यू मिशन बताया। असल में जहां पर अमेरिकी पायलट फंसा था, वह इलाका पहाड़ियों में स्थित है। यहां पर ईरानी सेना का बड़ा खतरा होने के चलते बचाव अभियान चलाना बहुत मुश्किल था। पायलटों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.