नई दिल्ली।, जनवरी 8 -- सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को आवारा कुत्तों (Stray Dogs) के गंभीर मुद्दे पर चल रही सुनवाई के दौरान एक दिलचस्प मामला देखने को मिला। जस्टिस विक्रम नाथ की अध्यक्षता वाली तीन जजों की पीठ के सामने पशु प्रेमी, पीड़ित और विशेषज्ञ अपनी राय रख रहे थे। इसी दौरान एक महिला ने अनजाने में कोर्ट के कड़े प्रोटोकॉल को तोड़ दिया, जिस पर जजों ने बहुत ही उदार प्रतिक्रिया दी। सुनवाई के दौरान एक महिला ने जजों के हस्तक्षेप और इस मुद्दे पर ध्यान देने के लिए पीठ का शुक्रिया अदा किया। अपनी बात कहते हुए उन्होंने बेंच को "You Guys" (आप लोग) कहकर संबोधित कर दिया। अदालत की गरिमा और तय प्रोटोकॉल के अनुसार, जजों को 'मिलॉर्ड', 'योर लॉर्डशिप' या 'योर ऑनर' कहकर संबोधित किया जाता है। महिला के मुंह से "You Guys" सुनते ही वहां मौजूद वकील हैरान रह गए।वकीलों ...