नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- क्राइम थ्रिलर की बात हो और 'मिर्जापुर' का नाम न आए ऐसा हो नहीं सकता। लेकिन ओटीटी पर एक ऐसी सीरीज भी है जो 'मिर्जापुर' से आगे है। खास बात ये है कि इस सीरीज में बहुत ज्यादा हिंसा या गाली-गलौज नहीं है। इसमें सस्पेंस और हाई-वोल्टेज थ्रिल का ऐसा तड़का है जिसकी वजह से दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से इसे बहुत प्यार मिला है।आईएमडीबी रेटिंग में छोड़ा पीछे 'मिर्जापुर' सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8.4 है और हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं उसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.6 है। आपने इस सीरीज का नाम पहचाना? नहीं! चलिए आपको हिंट देते हैं। इस सीरीज में मनोज बाजपेयी हैं। जी हां, इस सीरीज का नाम 'द फैमिली मैन' है। इस सीरीज को राज और डीके ने बनाया है। इसमें मनोज बाजपेयी ने श्रीकांत तिवारी का किरदार निभाया है। श्रीकांत तिवारी बाहर से तो एक बेहद साधारण ...