नई दिल्ली, जून 28 -- ओटीटी पर धूम मचाने के बाद अब मिर्जापुर थिएटर्स में आने जा रही है, इस बार एक फिल्म के तौर पर। अमेजन प्राइम वीडियो की पॉपुलर वेब सीरीज मिर्जापुर अब 'मिर्जापुर - द मूवी' के नाम से सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज डेट 4 सितंबर तय की गई है। कई पुराने किरदार लौट आए हैं, लेकिन बबलू पंडित की वापसी थोड़े अलग अंदाज में हुई है। दरअसल विक्रांत मैसी ने मिर्जापुर में बबलू पंडित का रोल प्ले किया था और कम्पाउंडर की तरह इस किरदार की भी कहानी के मुताबिक मौत हो जाती है। लेकिन 'मिर्जापुर - द मूवी' में मेकर्स इस किरदार को भी वापस ले आए हैं, हालांकि फिल्म में यह किरदार विक्रांत मैसी नहीं बल्कि 'पंचायत' फेम एक्टर जीतेंद्र कुमार निभाते नजर आएंगे।बबलू की कहानी आगे बढ़नी चाहिए थी जब 'मिर्जापुर - द मूवी' में विक्रांत के नहीं होने को ले...