गोरखपुर, दिसम्बर 6 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बीज प्रमाणीकरण संस्था के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) राधेश्याम सिंह ने किसानों का आह्वान किया कि वे प्राकृतिक और जैविक कृषि को अपनाएं, क्योंकि रासायनिक खादों और कीटनाशन दवाओं के अंधाधुंध इस्तेमाल ने मिट्टी की उर्वरता को छीन लिया है। उन्होंने कहा कि मिट्टी स्वास्थ्य नहीं रहेगी तो पृथ्वी पर जीवन भी नहीं रहेगा। अभी समय है, हमें खेती में ऐसी विधियों को अपनानी होगी जिससे उत्पादन बेहतर हो और मृदा की उर्वरता भी बची रहे और पृथ्वी पर जीवन भी। राधेश्वाम सिंह, शुक्रवार को एनेंक्सी भवन सभागार में विश्व मृदा दिवस पर कृषि विभाग द्वारा विश्व मृदा दिवस पर आयोजित संगोष्ठी एवं जैविक मेला को संबोधित कर रहे थे। अध्यक्षता कर रहे पद्मश्री डॉ रामचेत चौधरी ने प्राकृतिक खेती को अपनाने की सल...