अल्मोड़ा, जून 30 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। भाकृअनुप- विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की ओर से गांवों में किसान जागरूकता व संवाद कार्यक्रम हुए। वैज्ञानिकों ने किसानों को जलवायु परिवर्तन और मिट्टी की घटती सेहत जैसी चुनौतियों के बारे में बताया। 'खेत बचाओ अभियान' के तहत निदेशक डॉ. लक्ष्मी कांत के निर्देशन में यह कार्यक्रम हुए। भैसियाछाना के छानी, पल्यूं, सुपई और बमनतिलाड़ी में किसानों को मृदा परीक्षण, संतुलित उर्वरक उपयोग, जैव उर्वरकों व जैव कीटनाशकों के उपयोग, मल्चिंग, पंक्तियों में बुवाई और मिश्रित खेती की जानकारी दी। किसानों ने बंदरों और जंगली सूअरों से की समस्या वैज्ञानिकों को बताई। यहां डॉ. महेन्द्र सिंह भिंडा, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. कामिनी बिष्ट, डॉ. रवि शंकर रहे। ताड़ीखेत के चापड़ गांव में समन्वयन डॉ. आरपी मीणा के समन्वयन में हुए का...