कौशाम्बी, फरवरी 17 -- बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की भूमिका पढ़ाई तक ही सीमित नहीं रह गई है। जिम्मेदारी बच्चों को पढ़ाने की थी, लेकिन शिक्षकों को 'मास्टर-की' समझकर हर विभाग का ताला खोलने की पूरी कोशिश की जा रही है। जनगणना की ट्रेनिंग शुरू होने वाली है। एसआईआर में बीएलओ के अलावा अन्य शिक्षकों को भी शामिल किया गया। बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी के लिए शिक्षकों की नई लिस्ट जारी कर दी गई है। शिक्षक खुद हैरान-परेशान हैं। वहीं परिषदीय विद्यालयों में पढ़ रहे छात्रों के अभिभावक भी इस स्थिति को लेकर चिंतित हैं। जिले के लगभग 1039 परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत हजारों छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पिछले कई महीनों से प्रभावित है। बड़ी संख्या में शिक्षक जहां प्रधान पद के सम्भावित चुनाव से संबंधित सूची तैयार करने में लगे हैं, वहीं करीब चार माह से विधानसभा की एसआईआर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.