नई दिल्ली, जुलाई 7 -- Stock in News: आईओएल केमिकल्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में आज मंगलवार को 20 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। सितंबर 2023 के बाद पहली बार एक दिन में कंपनी के शेयरों में यह तेजी दर्ज की गई है। कंपनी के शेयरों में पिछले 13 में से 11 करोबारी दिन के दौरान उछाल देखने को मिला है। इस दौरान आईओएल केमिकल्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में इस दौरान 36 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। करीब 3 करोड़ शेयरों की खरीद और बिक्री हुई है। यह भी पढ़ें- 12 महीने में 1,00,000 तक पहुंच सकता है सेंसेक्स, ब्रोकरेज ने कहा, '25% चांस'कंपनी के शेयरों में लगा अपर सर्किट बीएसई में आज मंगलवार को कंपनी के शेयर 145.65 रुपये के स्तर पर खुला है। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 20 प्रतिशत की तेजी के साथ 173.25...