-मामूली विवाद में दो पक्ष भिड़े, तीन लोग घायल
कौशाम्बी, मार्च 19 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। पिपरी थाने के सिंहपुर गांव में गुरुवार सुबह मामूली विवाद को लेकर दो पक्ष लाठी डंडा लेकर आमने-सामने आ गए। मारपीट में दोनों पक्ष से तीन लोग घायल हो गए। घायलों ने थाने जाकर एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।सिंहपुर गांव की रामकली ने बताया कि गुरुवार सुबह उनका भतीजा रवि मैजिक लेकर जा रहा था। इसी दौरान पड़ोसी श्यामलाल की बेटी रास्ते में बर्तन फैलाकर धुल रही थी। गाड़ी निकालने के दौरान उसका डाला छप्पर में छू गया। इसी बात को लेकर दोनो पक्षों में कहसुनी होने लगी। जबकि श्यामलाल का आरोप है कि रामकली का भतीजा जानबूझ कर लोडर गाड़ी बेटी के ऊपर चढ़ाने की नियत से उसके बिल्कुल करीब ले गया। विरोध करने पर रवि अपने परिजनों को बुला लिया। विवाद बढ़ने पर दोनो पक्ष के लोग लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंच मारपीट शुरू कर दी। मारपीट म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.