अलीगढ़, मार्च 14 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश के अभियोजन निदेशक ललित मुदगल ने शुक्रवार को अलीगढ़ परिक्षेत्र की मंडलीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी को निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकता के अनुसार चिह्नित माफिया व टॉप 10 अपराधियों से संबंधित वादों में सशक्त पैरवी की जाए। निदेशक का गॉर्ड ऑफ ऑनर देकर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने संयुक्त निदेशक अभियोजन कार्यालय का निरीक्षण किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई गवाही की सराहना की। साथ ही इसे बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में अपर निदेशक अभियोजन नवीन दुबे, संयुक्त निदेशक अभियोजन संतोष कुमार उपाध्याय, संयुक्त निदेशक अभियोजन कासगंज हरिश्चंद्र, संयुक्त निदेशक अभियोजन एटा विजेंद्र, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी सत्यानंद सिंह उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...