'मानसिक स्वास्थ्य पर बात करना कमजोरी नहीं, जागरूकता है'
नैनीताल, अगस्त 7 -- नैनीताल, संवाददाता। डीएसबी परिसर के माता जिया रानी महिला अध्ययन केंद्र की ओर से शुक्रवार को मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण आत्म-जागरूकता से आत्म-सशक्तिकरण तक विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान आयोजित किया। संचालन डॉ. किरण तिवारी ने किया। उद्घाटन करते हुए केंद्र की निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य के बारे में खुलकर बात करना कमजोरी नहीं, बल्कि जागरूकता और साहस की निशानी है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई, परीक्षा, कॅरियर, प्रतियोगिता और पारिवारिक-सामाजिक अपेक्षाओं के कारण विद्यार्थियों पर बढ़ता तनाव एक बड़ी चुनौती बन गया है। ऐसे में अपनी मन की बात समझना, किसी विश्वसनीय व्यक्ति से साझा करना और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ की मदद लेना बेहद जरूरी है। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता प्रो. रश्मि पंत ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य का अर्थ केव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.