समस्तीपुर, मार्च 30 -- ताजपुर। प्रखंड के भेरोखड़ा में जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था की ओर से आयोजित सत्संग समारोह में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत पंकज जी महाराज ने अपने प्रवचन से लोगों को अभिभूत कर दिया। उन्होंने कहा कि मानव धर्म को अपनाकर ही रामराज्य के सपने को साकार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमारे गुरु महाराज परम सन्त बाबा जयगुरुदेव जी महाराज ने देश में करोड़ो लोगों को इसी साधना के द्वारा उनका जीवन बदल दिया। संस्थाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान समय की युवापीढ़ी में संस्कारों का अभाव देखने को मिल रहा है। केवल शिक्षा की बड़ी डिग्रियां लेने मात्र से संस्कार नहीं आयेंगे। शिक्षा जीवन में बहुत आवश्यक है, यह हम भी मानते हैं लेकिन संस्कार आयेंगे तो महात्माओं के सत्संग वचनों से, संस्कार आयेंगे महात्माओं के संसर्ग से। 21 मई तक जयगुरुदेव आश्रम, ...