अल्मोड़ा, मई 9 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। नगर के हुक्का क्लब में विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया गया। इस दौरान संस्थापक सदस्य हेनरी डयूनेंट की जयंती मनाई और मानवता को जीवित रखना रेडक्रॉस का प्रथम कर्तव्य बताया। कार्यक्रम में युद्ध, आपदा, रक्तदान, आपातकाल, घायलों और असहायों के मददगारों को सम्मानित किया। इस दौरान रेडक्रॉस की ओर से वर्ष भर किए गए कार्यों का वर्णन किया। लोगों से मानवता को जीवित रखने के लिए आगे आने की अपील की गई। बताया कि रेडक्रॉस की ओर से मरीजों को रक्त मुहैया कराने, आपदा में प्रभावितों को मदद देने, आपतकाल में आगे आकर लोगों की सेवा करने जैसे कार्य किए हैं। यह भी पढ़ें- विश्व रेड क्रॉस दिवस पर स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता शिविर आयोजित इस दौरान मेयर अजय वर्मा ने रेडक्रॉस संस्था की सरहाना की और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।यहां पूर्व प...