देवरिया, जुलाई 13 -- देवरिया, निज संवाददाता। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानवतावाद के विचारों पर आधारित "मानवतावादी अर्थव्यवस्था" विषय पर 14 जुलाई को देवरिया क्लब में एक गोष्ठी होगी। इसमें बतौर मुख्य अतिथि गुजरात के प्रदेश संगठन मंत्री रत्नाकर मौजूद रहेंगे। यह जानकारी देवरिया सदर के सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने रविवार को पत्रकारवार्ता में दी। सांसद ने कहा कि एकात्म मानवतावाद के विचार हमें विकसित भारत के निर्माण का एक नया रास्ता दिखाते हैं। पं दीनदयाल उपाध्याय का मानना था कि देश की अर्थव्यवस्था ऐसी होनी चाहिए, जिसमें विकास का लाभ समाज के हर व्यक्ति तक पहुँचे। यह व्यवस्था समाजवाद और पूंजीवाद दोनों से अलग है, क्योंकि इसमें सबसे महत्वपूर्ण स्थान मानव और उससे जुड़े पर्यावरण को दिया गया है।

गोष्ठी का उद्देश्य सांसद ने कहा कि यह गोष्ठी केवल...