रामनगर, अप्रैल 6 -- रामनगर। नगर पालिका परिषद रामनगर के वार्ड संख्या छह के सभासद पारस गोला ने उपजिलाधिकारी रामनगर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के निजी विद्यालयों की ओर से अभिभावकों पर अवैध रूप से वार्षिक शुल्क एवं महंगी पाठ्य सामग्री जबरन खरीदारी करने का दबाव बनाया जा रहा है। सभासद पारस गोला ने बताया कि रामनगर में नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के निजी विद्यालयों में पहले से अध्ययनरत छात्रों से भी वार्षिक शुल्क के नाम पर भारी धनराशि वसूली जा रही है, जो कि पूरी तरह गलत है। इसके अतिरिक्त, अभिभावकों पर विद्यालय से ही कॉपी-किताबें एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है, जबकि ये सामग्री बाजार में कम कीमत पर उपलब्ध है। सभासद ने प्रशासन से शीघ्र संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की ताकि क्षेत्र के अभिभावकों को रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.