मुजफ्फरपुर, सितम्बर 6 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। 'माउंटेन मैन' दशरथ मांझी के परिवार की सुध लेने मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) का प्रतिनिधिमंडल गहलौर गांव पहुंचा। उनके पुत्र भागीरथ मांझी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में शामिल संयोजक जुनैद खान, निजाम हाशमी, मो. फैयाज, विशाल सिंह, जेपी सिंह और मोहन सिंह ने परिवार की स्थिति पर चिंता जताते हुए हर संभव आर्थिक-सामाजिक मदद का भरोसा दिया। मंच ने कहा कि देश के लिए जीवन समर्पित करने वाले महापुरुष का परिवार बुनियादी सुविधाओं को तरस रहा है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...