हाजीपुर, जनवरी 25 -- हाजीपुर । संवाद सूत्र राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रविवार को 'माई भारत माय वोट' अभियान के तहत युवाओं ने जागरूकता पदयात्रा निकाली। मेरा युवा भारत, वैशाली की ओर से भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित पदयात्रा कार्यक्रम में 500 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मौके पर मुख्य अतिथि गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ अनंत कुमार एवं जिला युवा अधिकारी श्वेता सिंह उपस्थित रहीं। उन्होंने उपस्थित युवाओं को मतदाता शपथ दिलाई एवं हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा का शुभारंभ किया। पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य 'माई भारत माय वोट' अभियान के माध्यम से युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करना एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था। इस अवसर पर युवाओं ने प्रतीज्ञा चक्र बनाकर मतद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.