देहरादून, सितम्बर 24 -- राजधानी देहरादून में सहस्रधारा रोड स्थित कानन कुंज के पास कुछ बदमाश स्कूटी सवार महिला का अपहरण करने आए थे। वे महिला को जबरन अपनी कार में अंदर धकेलने का प्रयास कर रहे थे। कुछ दूरी पर सफाई कर रहीं तीन महिला कर्मियों ने साहस का परिचय दिखाते हुए न सिर्फ महिला की जान बचाई। झाड़ू मार-मारकर बदमाशों को खदेड़ दिया। महिला कर्मियों का रौद्र रूप देख बदमाश घबरा गए थे और महिला को वहीं छोड़ उन्हें भागना पड़ा। पुलिस ने अपहरण के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना बुधवार सुबह लगभग 6:40 बजे की है। मेला राम कॉलोनी, कानन कुंज निवासी 45 वर्षीय सुषमा वर्मा अपनी 19 वर्षीय बेटी को कॉलेज जाने के लिए नालापानी चौक पर छोड़कर स्कूटी से घर लौट रही थीं। कानन कुंज वाली गली के पास पहुंचने पर पीछे से आई एक बिना नंबर प्लेट ...