प्रयागराज, मार्च 16 -- ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से सोमवार को 'भारतीय चुनावों की नई प्रवृत्तियां' विषय पर विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया। विकासशील समाज अध्ययन पीठ (सीएसडीएस), नई दिल्ली के पूर्व निदेशक एवं चुनाव विश्लेषक प्रो. संजय कुमार ने कहा कि चुनावों में महिलाओं की बढ़ती हिस्सेदारी ने भारतीय लोकतंत्र को अधिक सहभागितापूर्ण और सशक्त बनाया है। उन्होंने कहा कि पिछले कई दशकों के लोकसभा और विधानसभा चुनावों के आंकड़े बताते हैं कि महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत लगातार बढ़ा है। यह महिलाओं की राजनीतिक जागरूकता और सक्रिय भागीदारी का स्पष्ट संकेत है। हाल के चुनावों में युवा मतदाताओं की सक्रियता भी बढ़ी है, जिससे भारतीय लोकतंत्र अधिक जीवंत और गतिशील हुआ है।अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. आनंद शंकर सिंह ने कहा क...