नैनीताल, मई 2 -- भवाली, संवाददाता। नगर के मुख्य चौराहे पर शनिवार को कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस खष्टी बिष्ट के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को 33% आरक्षण जल्द देने की मांग उठाई। खष्टी बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी महिला आरक्षण का विरोध नहीं किया, बल्कि परिसीमन प्रक्रिया को लेकर आपत्ति जताई थी। आरोप लगाया कि भाजपा जनता को गुमराह करने के लिए महिला आरक्षण के नाम पर कांग्रेस की छवि खराब कर रही है। उन्होंने सरकार पर महंगाई बढ़ाने का आरोप लगाते हुए कहा कि हाल ही में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में करीब 1000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिससे आम जनता पर अत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.