प्रयागराज, मार्च 14 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 'महिला अधिकारों के लिए समर्पित इलाहाबाद के लोग' की ओर से शनिवार को स्वराज विद्यापीठ में जनवादी-प्रगतिशील महिलाओं का एक दिवसीय कन्वेंशन आयोजित किया गया। 'महिलाओं पर बढ़ती हिंसा और प्रतिरोध के रास्ते' विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में समाज में बढ़ती महिला हिंसा, पितृसत्तात्मक सोच और संवैधानिक अधिकारों के सवालों पर वक्ताओं ने विस्तार से अपने विचार रखे। मुख्य वक्ता के रूप में एनएफआईडब्ल्यू की अध्यक्ष और पद्मश्री से सम्मानित सईदा हमीद ने कहा कि इतिहास गवाह है कि महिलाओं ने हमेशा वतन और समाज के प्रति गहरा जुड़ाव दिखाया है। उन्होंने सीएए-एनआरसी विरोध प्रदर्शनों का उल्लेख करते हुए कहा कि उस आंदोलन में मुस्लिम महिलाओं की बड़ी और मजबूत भागीदारी देखने को मिली थी। साथ ही ईरान पर अमेरिका-इजरायल के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.