'महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण साझा प्रयासों से बनेगा'
हल्द्वानी, जुलाई 17 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि समाज, प्रशासन और शिक्षण संस्थानों के साझा प्रयासों से ही महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार होगा। यह बात उन्होंने उत्तराखंड मुख्य विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यशाला में कही। शुक्रवार को यूओयू के महिला अध्ययन केंद्र एवं समाजशास्त्र विभाग की ओर से बहुउद्देशीय भवन में महिला आयोग: भूमिका, चुनौतियां एवं संभावनाएं विषय पर कार्यशाला हुई। मुख्य अतिथि कुसुम कंडवाल ने कहा कि आयोग पिछले 23 वर्षों से महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों की महिलाओं तक पहुंच बढ़ाने, शिक्षा और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बात रखी। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय महिला आयोग की डॉ. पलक मित्तल ने महि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.