मुरादाबाद, मार्च 7 -- ब्यूटीफुल लेडीज क्लब की ओर से शनिवार होली उत्सव के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. पीएलश्रीधर। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रिया अग्रवाल रहीं। क्लब की अध्यक्ष डॉ. संगीता मदान ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाएं आज समाज की रीढ़ हैं और भविष्य निर्माण में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। डॉ. बबीता गुप्ता ने अपने प्रभावशाली संबोधन में कहा कि 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाते हुए 100 से अधिक वर्ष बीत चुके हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम होली हुड़दंग में डॉ. शालिनी, डॉ. मानवी, डॉ. शिवानी, डॉ. सोनम, डॉ. शिल्पा, डॉ. दीपाली, डॉ. अंका, राजुल, भारती, डॉ. सीमा मिधा, डॉ. प्रियाल व अर्चना जैन ने भाग लेकर कार्यक्रम को मनोरंजक बना दिया। समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु ...