आजमगढ़, अप्रैल 28 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। गोरखपुर की विजिलेंस टीम ने मंगलवार को महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार विभाग में संविदा पर तैनात एक लिपिक (डाक रिसीवर) को 50 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी की आलमारी से 1.87 लाख रुपये भी बरामद किए गए। टीम आरोपी को अपने साथ गोरखपुर ले गई, जहां उसके खिलाफ विजिलेंस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। सगड़ी तहसील क्षेत्र के रौनापार स्थित रामबदन सिंह महिला महाविद्यालय के प्रबंधक सुरेंद्र सिंह ने विजिलेंस टीम, गोरखपुर से शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. अंजनि मिश्र ने कॉलेज की स्थायी संबद्धता एक वर्ष बढ़ाने के लिए तीन लाख रुपये की मांग की है। यह भी पढ़ें- स्ववित्तपोषित शिक्षकों को भी मिलेगा निजी अस्पतालों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.