नई दिल्ली, जुलाई 28 -- सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एनिमेटेड फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ' पर जताई गई आपत्तियों पर संदेह जताया और पूछा कि क्या भगवान जगन्नाथ को एनिमेटेड रूप में दिखाने से भक्तों की आस्था कम होगी? जस्टिस बी.वी. नागरत्ना और आर. महादेवन की पीठ ने कहा कि वह 29 जुलाई को ओडिशा सरकार की उन अर्जियों पर सुनवाई करेगी जिनमें उस पुराने आदेश में बदलाव की मांग की गई है, जिसके तहत जगन्नाथ रथ यात्रा खत्म होने के बाद फिल्म को रिलीज करने की इजाजत दी गई थी। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन की ओर से पेश होते हुए एडवोकेट जनरल पीतांबर आचार्य ने तर्क दिया कि फिल्म में भगवान जगन्नाथ को एक कार्टून कैरेक्टर के तौर पर दिखाया गया है। हालांकि, पीठ इस तर्क से सहमत नहीं दिखी और सवाल किया कि क्या इस तरह के चित्रण से भक्तों की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंच सकती है। जस्ट...