मुरादाबाद, मई 10 -- संत निरंकारी मिशन की शाखा करनपुर चौराहा पर रविवार को एक विशाल क्षेत्रीय निरंकारी संत समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जयनगर ब्रांच के मुखी नरेश सिंह ने कहा कि संसार में जब- जब अधर्म, अनाचार, अत्याचार बढ़ता है और धर्म का ह्रास होता है, तब कोई न कोई महान विभूति आकर भटके लोगों का मार्गदर्शन करती है। ऐसे समाज सुधारक हर युग में आते रहे हैं। कार्यक्रम में कवि दरबार का भी आयोजन हुआ, जिसमें रामवीर सिंह,अंकित कुमार,डॉ. किशन सिंह और कुमारी ज्योति ने अपनी काव्य रचनाएं प्रस्तुत कीं। मंच संचालन सुभाष सिंह ने किया। इस अवसर पर ब्रांच प्रभारी डॉ. बाबू सिंह, सेवादल प्रभारी कमल कुमार, महेंद्र सिंह, त्रिवेणी शंकर, होती सिंह, भजन सिंह, भारत सिंह, पप्पू सिंह, बत्तू सिंह, नन्हे सिंह, विशाल कुमार, विनोद कुमार, मुनेश कुमार, मुकेश कुमार,...