बरेली, अप्रैल 12 -- समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शनिवार को महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई गई। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा जाति व्यवस्था, पितृसत्ता और सामाजिक असमानता के खिलाफ मुखर थे। उनका मानना था कि समाज के विकास के लिए महिलाओं को शिक्षित और आत्मनिर्भर होना जरूरी है। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि महात्मा फुले ने महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार देने की हमेशा वकालत की। इस दौरान विजय पाल सिंह, शुभलेश यादव, अरविंद यादव, अशोक यादव, सुरेन्द्र सोनकर, रविन्द्र यादव, संजीव यादव, पंडित दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.