मुरादाबाद, फरवरी 7 -- मुरादाबाद। इच्छा पूर्ति सिद्धपीठ के महंत पीठाधीश्वर डा. प्रशांत गुरु ने कहा कि महाकाल की शरणागति लेने वाले के जीवन में कोई कष्ट कष्ट नहीं रहा। सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। वह आवागमन के चक्र से भी मुक्त हो जाता है। उन्होंने कहा महाकाल ही मुक्ति प्रदाता है। महंत पारकर रोड पर शनिवार को श्री महाकाल सेवक संघ द्वारा आयोजित महाकाल रसोई के शुभारंभ पर बोल रहे थे। इसके बाद महाकाल रसोई आरंभ की गई। संचालन उप महंत मोहित राज गुप्ता ने किया। अमरजीत सिंह, कमल कुमार, सुशील कुमार, प्रेम प्रकाश, सुनील शर्मा, शुभम चित्रांश, स्नेहा अग्रवाल, श्वेता जैन, अनायरा जैन आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.