मुरादाबाद, अप्रैल 25 -- श्री महाकाल सेवक संघ ने पारकर रोड पर श्री महाकाल प्रसादम का आयोजन किया। इसके शुभारंभ पर इच्छा पूर्ति सिद्ध पीठ के महंत एवं पीठाधीश्वर डा. प्रशांत गुरु ने कहा कि महाकाल की भक्ति ही सर्व कल्याणकारी है। कलियुग में यह मुक्ति प्रदाता भी है। बस जरूरत वैराग्य अपनाकर पूर्ण समर्पण भाव से भक्ति में लीन रहने की है। ऐसा करने से ही मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है। सदस्यों द्वारा संगीतमय भजनों की प्रस्तुति ने सभी को आकर्षित किया। इसके बाद भंडारा रूपी महाकाल प्रसादम का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। संचालन उप महंत मोहित राज गुप्ता ने किया। यह भी पढ़ें- भजनों पर गूंजी तालियां, हुआ हवन और भंडारा सुशील शर्मा, सुनील शर्मा, आशीष चित्रांश, पिंटू, कमल कुमार, अमरजीत सिंह, अंकित गुप्ता, डा. वीके गुप्ता, व...