'महाकाल एंटरप्राइजेज' के नाम से खाता खोल करोड़ों की ठगी, बैंक के डिप्टी मैनेजर ने यूं किया पूरा फर्जीवाड़ा
रजनीश पांडे, जून 10 -- देशभर में हुए 67.92 करोड़ रुपए के साइबर फ्रॉड से जुड़े मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक बैंक के डिप्टी मैनेजर गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने नेशनल अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की न्यू कोंडली शाखा के डिप्टी मैनेजर को धर दबोचा। आरोपी की पहचान मयूर विहार फेज-3 निवासी पबित्र कुमार बिसवाल (उम्र- 42 साल) के रूप में हुई है। आरोपी पर बैंकिंग नियमों को ताक पर रखकर एक फर्जी म्यूल अकाउंट खोलने और साइबर अपराधियों को फायदा पहुंचाने का गंभीर आरोप है। जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि आरोपी डिप्टी मैनेजर के खोले इस बैंक खाते का इस्तेमाल देश भर में हुई 159 साइबर धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम देने के लिए किया गया और इसके जरिए करीब 67.92 करोड़ रुपए का अवैध लेन-देन होने का पता चला। इस कार्रवाई को पूर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.